फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand news: सौंग नदी में मिला सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप; बाढ़ से बहकर आने की संभावना

Mon, 27 Oct 2025 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट थानो वन रेंज के अंतर्गत कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोग जब सौंग नदी के पास लकड़िया बीनने गए तो उन्हें काफी दुर्गंध महसूस हुई, उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां पर एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बीडीसी सदस्य पंकज रावत ने कहा कि पास जाकर देखने से पता चल रहा है कि शव काफी पुराना है और ऐसी संभावनाएं हैं कि 15-16 सितंबर को सौंग नदी में उफान आने से देहरादून में आपदा आई थी तो उस वक्त यह शव कहीं से बहकर यहां आया होगा। लाश किसी बुजुर्ग की लग रही है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें