फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिम में चोरी के मामले में क्रॉस मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिम मालिक ने लगाया चोरी का आरोप, दूसरे पक्ष ने मारपीट काI
विज्ञापन




कैंट क्षेत्र में जिम में चोरी मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। जिम मालिक ने जिस पर चोरी आरोप लगाया है, उसने जिम मालिक पर मारपीट और कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कैंट प्रभारी गिरीश शर्मा ने बताया कि राजदीप बालियान आरआईएमसी गेट गढ़ी कैंट के सामने जिम चलाता है। राजदीप बालियान ने बताया उनके जिम में कृष्णा नाम का लड़का वर्कआउट करने आता है। जिसके साथ उनके अच्छे संबंध हैं। लड़के ने उसके जिम में लॉकर से 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। जिम में आने वाले दो युवकों ने उसे लॉकर से पैसे लेते समय देखा था। बताया कि जब इस संबंध में उसने कृष्णा से पूछा तो उसने कबूल किया कि उसने लॉकर में रखे रुपये 75000 निकाले थे।
विज्ञापन


बताया कि वादा किया कि वह उसके पैसे लौटा देगा। लेकिन, कुछ दिन बार वह उनके जिम आया और उनसे और उनके पार्टनर से खुद बात करने के लिए बाहर जाने के लिए कहा। बताया कि दोनों उसके साथ कार में बैठ गए। कुछ दूरी पर उसने कृष्णा ने उनके पार्टनर के सिर पर गर्दन पर लोहे के पंच से वार कर दिया और घायल कर दिया।
विज्ञापन




इधर, कृष्णा ने भी कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि वह जिम में वर्कआउट करने गया था। वह वर्कआउट कर ही रहा था कि जिम के मालिक उत्तम वालिया ने उसे अपने पास बुलाया और कुछ बात करने की बात कही। इसके बाद वह उसे कार में बैठाकर और कहा कि उसे 75 हजार रुपये चाहिए। मना करने पर वह उसने गाड़ी स्टार्ट कर दी और उत्तम और राजदीप बालियान ने उसे मारना शुरू कर दिया। वह उसे मारते हुए किमाड़ी रोड पर ले गए। जंगल पहुंचने पर उन्होंने उसे गाड़ी से निकाला और लात-घूसों से मारने लगे। जबरदस्ती उससे 75 हजार रुपये लेने की बात कबूलने को कहने लगे। आरोप लगाया कि दोनों ने जबरदस्ती उससे 75 हजार रुपये चोरी करने की बात कबूल कराई। साथ ही उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें