फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बदनाम करने की रची गई साजिश : सोनिया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद ने रविवार को कांग्रेस भवन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने खुद पर लगे भवन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी और कब्जा करने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने पुलिस की जांच के इरादों पर भी सवाल उठाए, क्योंकि मामला पहले ही अदालत में है।
विज्ञापन

सोनिया आनंद ने कहा कि उन्होंने उक्त संपत्ति के सौदे की पूरी रकम संबंधित व्यक्ति और उसकी पत्नी को दे दी है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में इससे संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिओम सहगल अब उनसे जबरन वसूली कर रहा है। उन्होंने हरिओम सहगल की करीब सात लाख रुपये की देनदारी भी चुकाई थी। भुगतान संबंधी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने उनसे अभी संपर्क नहीं किया है, लेकिन वह जांच में सहयोग करेंगी और सभी दस्तावेज साझा करेंगी।
दोनों हाथ गंवा चुके बुजुर्ग हरिओम सहगल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक देहरादून को शिकायत की थी। उनका आरोप है कि भवन बेचने के सौदे में उन्हें पूरी रकम नहीं मिली और चेक बाउंस हो गया। उन्हें अपने ही भवन से बेदखल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि शिकायत की जांच चल रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें