- स्पर्श गंगा दिवस पर विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर बाबूगढ़ स्थित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गंगभैवा बावड़ी तक रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही डाकपत्थर बैराज व बावड़ी में साफ-सफाई भी की।
प्रधानाचार्य संजीव कलूरा ने स्पर्श गंगा दिवस का महत्व बताते हुए कहा विश्व में स्वच्छ व मीठे जल की बेहद कमी है यदि, प्राकृतिक जलस्रोतों का रखरखाव नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से भीमावाला स्थित गंगभैवा बावड़ी तक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने बावड़ी में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान पीतांबर सिंह तोमर, प्रीति जैन आदि उपस्थित रहे।
उधर डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने डाकपत्थर बैराज पर यमुनाघाट की सफाई की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार, कालिका प्रसाद थपलियाल, प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला, दिव्या, हिमांशी, आरुषि, अनामिका, काजल, नीतू, वंशिका, ललित, प्रिंस, प्रियांशु, आदर्श, हितेश, प्राची, सिमरन आदि उपस्थित रहे।