फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल स्वच्छता मिशन : योजनाओं की प्रगति नहीं बता पाए अफसर, सीडीओ ने कसे पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअधिकारियों को दी चेतावनी, अगली बैठक तक कार्य पूरा करने के निर्देशI
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं करने, धीमी प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं दे पाने पर संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। उनके स्पष्टीकरण तलब कर कहा कि अगली बैठक तक लक्ष्य पूरा करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की एंट्री एमआईआईएस पर अवश्य करें।
विज्ञापन


विकासभवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। सीडीओ ने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर धरातल पर योजनाओं की स्थिति की स्पष्ट रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि सप्ताह में एक दिन क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें। दुर्गम क्षेत्रों में निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। उन्होंने अनुरक्षण खंड जलसंस्थान को कार्य की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए। कहा, सर्टिफिकेशन के कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी को योजनाओं का औचक निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम आलोक कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, समिति के सदस्य एवं पर्यावरणविद् विनोद जुगलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें