विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पौंटा साहिब स्थित जगतपुर गांव के पास बिलाल मस्जिद निवासी पति सोहिल खान, ससुर यामीन अली, सास सिदो, जेठ इमरान, जेठानी सुबहाना, चाची सास समीना और चाचा ससुर यासीन के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी साहिबा ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका विवाह नौ फरवरी 2025 को सोहिल खान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति नशे का आदी है और नशे में अन्य लड़कों को घर लाता था। विरोध करने पर वह सबके सामने अभद्र व्यवहार और मारपीट करता था। ससुराल के अन्य सदस्य भी गाली-गलौज और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न में साथ देते थे। पीड़िता ने इससे पहले 11 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने दोबारा शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद