फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत

Fri, 06 Sep 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेकीढाल पुलिया के समीप बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में सिर पर गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पेशे से ठेकेदार मोतीलाल (48) पुत्र गणेश सिंह निवासी न्यू चंद्रेश्वनगर बाइक से श्यामपुर में निर्माणाधीन भवन की साइट देखने के लिए घर से निकले थे।

इसी बीच हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर कालेकीढाल की पुलिया के समीप विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक पर आ रहे शुभांग शर्मा (18) पुत्र एसपी शर्मा निवासी गढ़ी श्यामपुर, रुहीश (18) पुत्र प्रेमलाल निवासी नंदूफार्म से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोतीलाल ने यदि हेलमेट पहना होता तो जान बच जाती। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


परिवार में मातम छाया
मौत की खबर मिलते ही सरकारी अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य मोतीलाल के शव को देख फूट फूटकर रोने लगे। बेटी और पत्नी तो चक्कर खाकर गिर पड़ी। उन्हें आसपड़ोस के लोगों ने किसी तरह संभाला। मोतीलाल अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मोतीलाल मिलनसार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें