धामवाला स्थित आर्य समाज मंदिर की स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति द
-आर्य समाज मंदिर, धामावाला में हुआ कार्यक्रम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। आर्य समाज मंदिर धामावाला का वार्षिक महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। रविवार को यहां यज्ञ के साथ ही अन्य आयोजन हुए।
वैदिक प्रवक्ता आचार्य डॉ. वेदपाल ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ को जीवन का आधार बताया। उन्होंने पति-पत्नी के संबंध को बंधन में बांधते हुए समन्वय बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों के स्थान पर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति को लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए और धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष पाने का प्रयास किया जाना चाहिए। यहां कोलकाता से पधारे पंडित कैलाश कर्मठ, विनोद दधीचि और ढोलक वादक सुरेंद्र ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही डॉ. सुचित नारंग ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। आर्य समाज मंदिर के प्रधान सुधीर गुलाटी ने बताया कि समापन सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को नवाजा गया। इस अवसर पर गुरुकुल पौंधा के आचार्य डॉ. धनंजय आर्य, गुरुकुल द्रोणस्थली की आचार्य डॉ. अन्नपूर्णा, स्वामी सत्यव्रतानंद सरस्वती, स्वामी ऋतस्पति आदि मौजूद रहे।