फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली से उठेगी मजबूत आवाज

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली चलो आह्वान की तैयारी के दौरान उप​स्थित आंदोलन के पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
- विकासनगर स्थित ब्लॉक सभागार में दिल्ली चलो आह्वान की तैयारी के लिए हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले 25 नवंबर को दिल्ली चलो आह्वान की तैयारी के लिए विकासनगर स्थित ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आंदोलन के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली से ही मजबूत आवाज उठ सकेगी। दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद सरकार ने एनपीएस को यूपीएस में बदल दिया है। इसलिए अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए सभी कर्मचारियों को दिल्ली के लिए कूच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन से देश पर कोई भार नहीं बढ़ेगा बल्कि कई-कई पेंशन ले रहे नेताओं से देश पर भार बढ़ रहा है। बैठक को प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी और उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री कमल सुयाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान योगेश गुप्ता, बलबीर सिंह, ब्रह्मपाल, बलिराम, नारायण दत्त जोशी, रिजवान हुसैन, दीप्तिमाला, शिखा राठौर, उर्मिला डिमरी, पूनम बिश्नोई, अनीता चौहान, विनीता शर्मा, नीलम राज आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आंदोलन की ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें संतोष गडोही को अध्यक्ष, कुलदीप तोमर को संरक्षक, फतेह सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह चौहान को मंत्री, दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष, सत्यजीत चौहान को मीडिया प्रभारी, सुरजीत सिंह को सह मीडिया प्रभारी और हरीश घलवान को संगठन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें