फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 996 यात्री चारधाम रवाना

Sat, 17 May 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा से 996 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। चेक पोस्ट पर 65 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों पर 756 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए।
विज्ञापन


हरबर्टपुर के रास्ते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई। अब, तक रोजाना दो से ढाई हजार यात्रा धामों की ओर जा रहे थे। शुक्रवार को 996 यात्रियों ने हरबर्टपुर से यात्रा शुरू की। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 65 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच हुई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 602 और नया गांव पेलियो में 154 यात्रियों ने अपने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें