फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय में नई तबादला नीति से पहली बार 95 तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
-49 समीक्षा अधिकारी, 15 सहायक समीक्षा अधिकारी, 31 कंप्यूटर ऑपरेटर के अनुभाग बदले
विज्ञापन


-लंबे समय से एक ही अनुभाग में रुके हुए अधिकारी-कर्मचारी हटे, उच्च पदों पर तबादलों का इंतजार



अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। नई तबादला नीति लागू होने के बाद सचिवालय प्रशासन ने पहली बार 95 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले कर दिए हैं। अब इनसे उच्च पदों पर तबादला सूची जारी होने का इंतजार है।

बीते दिनों सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति लागू की थी। इस नीति के तहत वैसे तो पहले ही तबादले होने थे लेकिन कुछ कारणों से अटके थे। सचिवालय संघ, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने इस नीति के तहत तबादले न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी ने तबादला नीति के तहत 95 अधिकारी, कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 49 समीक्षा अधिकारी, 15 सहायक समीक्षा अधिकारी और 31 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि तमाम अनुभाग ऐसे हैं, जिनमें ये समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर पांच साल से भी अधिक समय से जमे हुए थे। इन सभी के अनुभाग बदल गए हैं। अब इनसे उच्च पदों अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव के पदों पर तबादले की सूची जारी होने का इंतजार है। इनमें भी तमाम ऐसे अधिकारी हैं जो कि वर्षों से एक ही विभाग में डटे हुए हैं। सचिवालय संघ का ये भी कहना था कि इस कारण दूसरे लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें