फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह करोड़ से ज्यादा की 934 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट करने को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- सरदार पटेल भवन परिसर में मुख्यमंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति में अधिकारियों ने किया अंतिम निरीक्षण
I
I

I
I- विशेष अभियान के तहत 501 नशा तस्करों से बरामद की गई ये ड्रग्स अदालतों की अनुमति से की गई है निस्तारित
I
I
I
Iकेंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने 934 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट करने के लिए भेजा है। 501 नशा तस्करों से बरामद इस ड्रग्स की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। नष्ट करने से पहले इस ड्रग्स को सरदार पटेल भवन परिसर में आला अधिकारियों के निरीक्षण के लिए रखा गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ऑनलाइन रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस के इस काम की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में पुलिस की चुनौतियां बढ़ेंगी। इसके लिए पुलिस को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने लगातार इस तरह के कामों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
I
I
I
Iनष्ट होने के लिए आई ड्रग्स के अंतिम निरीक्षण का यह कार्यक्रम डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में मादक पदार्थों के निस्तारीकरण के लिए गढ़वाल और कुमाऊं रेंज में रेंज प्रभारियों की अध्यक्षता में दो ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी गठित की गई हैं। ये कमेटी अपनी रेंज के जिलों में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से संबंधित माल को नियमानुसार चिह्नित कर संबंधित न्यायालयों से अनुमति प्राप्त करती है। इसके बाद इन्हें ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के मालखानों में जमा कराया जाता है। गढ़वाल रेंज में देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने और हरिद्वार पुलिस लाइन में यह मालखाने बने हैं। जबकि, कुमाऊं रेंज में सदर मालखाना रुद्रपुर में स्थापित किया गया है। इन समितियों की संस्तुति पर समय-समय पर ड्रग्स का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iवर्तमान में गत 10 जनवरी से 25 जनवरी तक केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में पुलिस ने अदालतों में विचाराधीन और खत्म हो चुके 496 मुकदमों से संबंधित 934.323 किलोग्राम ड्रग्स निस्तारित करने के लिए चुना था। इसके लिए नियमानुसार सभी न्यायालयों और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से अनुमति भी ली गई है। इस माल को शुक्रवार को ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के सामने अंतिम निरीक्षण के लिए रखा गया था। इस माल को रुड़की के मंडावर गांव में स्थित मेडिकल प्रदूषण समिति के कॉमन बॉयोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल प्लांट में जलाया जाएगा। इसके लिए इस सभी माल को मंडावर के लिए रवाना कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान, आईजी पुलिस आधुनिकीकरण विम्मी सचदेवा, आईजी ट्रैफिक अरुण मोहन जोशी, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी फायर सर्विस मुख्तार मोहसिन, डीआईजी फायर सर्विस निवेदिता कुकरेती आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
I
I
Iपहले भी की जा चुकी है 22 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स निस्तारित
I
I
I
Iअधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 (अब तक) के बीच पूरे प्रदेश में 22.38 करोड़ रुपये की ड्रग्स को निस्तारित किया जा चुका है। यह ड्रग्स 886 मुकदमों से संबंधित है, जो कि 907 तस्करों से बरामद की गई थी। इसकी कुल मात्रा 2458 किलोग्राम है। इनमें कुमाऊं रेंज की 919 किलोग्राम और गढ़वाल रेंज की 1539 किलोग्राम ड्रग्स शामिल है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें