फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह आठ तारीख को लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अब हर माह आठ तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आठ मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके से की जाएगी। इस बाबत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सभी जनपदों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक व अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रत्येक माह की आठ तारीख गिव ब्लड फॉर थैलेसीमिक्स के नाम से समर्पित होगी। प्रत्येक जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को आसानी से रक्त की आपूर्ति हो सके इसके लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही मिशन की ओर से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए हिमोग्लोबिनो पैथी कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत टीमें सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में जाकर कक्षा नौ के छात्रों की हिमोग्लोबिन व थैलेसीमिया जांच करती है। वर्तमान में राज्य के चार जनपदों में कुल 260 थैलेसीमिया मरीज पंजीकृत हैं। उन्होंने इस दिवस के महत्व को सुनिश्चित कराने के लिए राज्य के सभी ब्लड बैंकों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें