फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोरस रावत और जया कपूर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
टोरस रावत और जया कपूर ने जीता खिताब
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में टोरस रावत और जया कपूर ने अपने-अपने वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। समापन अवसर पर सभी विजेता, उपविजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शनिवार को अलग-अलग आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-10 एकल वर्ग में सेंट जोजेफ्स के अर्जुन सिंह ने रणविजय को 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-12 एकल वर्ग में ब्राइटलैंड के नमन चौधरी ने इंडियन कैंब्रिज के सचिन कुमार को 4-2 व 4-2 से हराकर फाइनल जीता। अंडर-16 एकल वर्ग में सेंट जोजेफ्स के देवांश वर्मा ने शौर्य राणा को 7-4 से शिकस्त दी। अंडर-18 एकल वर्ग में टोरस रावत ने देवांश वर्मा को 4-2 व 4-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अंडर-12 एकल वर्ग में जया कपूर ने कात्यायनी रावत को 6-4 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। अंडर-14 युगल वर्ग में वेल्हम गर्ल्स की मिधुशी व आयुरिधि अग्रवाल ने वनिसो वर्ल्ड की कशिश व खुशी की जोड़ी को 5-1 से हराया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एलआईसी के एचआर प्रबंधक जगदीश पांगती ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र चौहान, अखिल पांथरी, आयोजन सचिव अर्जुन शर्मा, अविनाश कुंवर, रेफरी सोनू खान, राहुल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें