फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गतिविधियां भी शुरू

Wed, 13 Mar 2019 09:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने सूची तैयार करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी का कहना है कि पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अधीन होंगे। बताया कि 15 से 16 मार्च तक क्षेत्र पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक मतदाता सूची अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 18 से 19 मार्च तक संगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 22 से 26 मार्च तक कार्यक्षेत्र आवंटन होगा। 27 मार्च से संगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण किया जाएगा।

नौ से 11 अप्रैल तक प्रारूप मतदाता सूची की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 12 से 13 अप्रैल तक प्रारूप मतदाता सूची की पांडुलिपियां पंचास्थानी चुनाव कार्यालय में जमा करायी जाएगी। 15 अप्रैल से चार मई तक प्रारूप मतदाता सूची की डाटा इंट्री की जाएगी। 13 से 18 मई तक प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मतदान केंद्रवार तैनात किए गए कर्मचारियाें को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। 17 मई को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन, 18 मई से 24 मई 2019 निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराया जाएगा तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 25 से 31 मई तक दावे-आपत्तियों की जांच एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 जून तक तैयार निर्वाचक नामावली को नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को देनी होगी। 15 जून को मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें