फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मचेगी एडवेंचर ट्रैवल की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और पाटा (पैसेफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) की ओर से आयोजित होने वाले एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पांसिबल टूरिज्म कांफ्रेंस एंड मार्ट की बृहस्पतिवार से धूम मचेगी। इसमें शामिल होने के लिए बुधवार तक देश-विदेशों के 275 पर्यटक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यह संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। यह आयोजन तीन दिन तक होगा।
विज्ञापन

बुधवार को इन पर्यटकों ने तीर्थनगरी क्षेत्र का भ्रमण किया। मेहमानों ने राफ्टिंग, बीटल्स आश्रम चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। शाम को योग किया और गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी गई। देश विदेश से पाटा एडवेंचर में पहुंचे पर्यटकों को राज्य के पंच प्रयागों को भी जानने का मौका मिल रहा है। यहां पोस्टर के जरिये देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंद प्रयाग, विष्णुप्रयाग की भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चंबा, राज्य में होने वाले साहसिक खेलों राफ्टिंग, बंजी जंपिग, क्याकिंग आदि की भी बड़े-बड़े पोस्टरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। साथ ही राज्य की संस्कृति तथा पहनावे से भी रूबरू कराया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से दिया संदेश
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश विदेश से पहुंचे पर्यटकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वे उत्तराखंड राज्य में उपस्थित साहसिक रोमांचक पर्यटन की अपार संभावनाओं से अवगत हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से इस इवेंट की मेजबानी करने का निर्णय लिया गया और यह आयोजन राज्य के साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


डटे रहे अफसर, व्यवस्था चाक चौबंद
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने गंगा रिसॉर्ट में पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल के निर्माण तथा आयोजन की भोजन व्यवस्था गंगा आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिए संबंधित अधिकारियों तथा एजेंसियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी सोनिका भी उपस्थित रहीं।

ट्रेवल मार्ट सेमिनार का शुभारंभ आज
पाटा एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पांसिबल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस एंड मार्ट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से मुनिकीरेती के गंगा रिजॉर्ट में किया जाएगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सुमन बिल्ला, पाटा के सीईओ मारियो हार्डी व राज्य के सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें