फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहवारी के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मासिक धर्म के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को स्पर्श वेलफेयर सोसायटी की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। मैराथन के पुरुष वर्ग में पंकज कठैत व महिला वर्ग में शोभा राणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्पर्श वेलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक धर्म के प्रति जागरूकता के लिए हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन को मुख्य अतिथि बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लगभग सात किलोमीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में पंकज कठैत पहले, राजीव दूसरे व योगेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में शोभा राणा प्रथम, रिंकी बिंद दूसरे और रेशमा पाल तीसरे स्थान पर रहीं। 55 से अधिक आयु वर्ग में एसके तोमर ने बाजी मारी। मैराथन के समापन पर सोसायटी के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जसलीन कौर, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें