फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाने की रही होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रुड़की निवासी अवनीश त्यागी उर्फ छोटे मोदी जैसे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई। कार्यकर्ता उन्हें मोदी जी, मोदी जी कहकर संबोधित करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

अवनीश त्यागी 16 मई 2013 से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर जहां पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जाते हैं, वे वहां जरूर पहुंचते हैं। अवनीश ने बताया कि उनके पास 70 ड्रेस हैं। जिन्हें पहनकर वे कार्यक्रमों में जाते हैं। अवनीश मुख्यरूप से खेतीबाड़ी करते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हैं। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात न कर पाने का मलाल उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। अवनीश ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने के उद्देश्य से पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान अवनीश ने मोदी के होर्डिंग्स के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें