फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों का सीएम आवास कूच पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति से जुड़े पदाधिकारी व आंदोलनकारी पांच फरवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इस संबंध में सोमवार को राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सहमति बनी कि पांच फरवरी को वरिष्ठ आंदोलनकारियों धीरेेंद्र प्रताप, रवींद्र जुगरान, सुशीला बलूनी, जगमोहन सिंह नेगी, जेपी पांडे, सावित्री देवी की अगुवाई में आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर सरकार कतई गंभीर नहीं है। बैठक में देहरादून के समित के जिलाध्यक्ष विशंभर दत्त बौठियाल, केंद्रीय मंत्री महिपाल सिंह नेगी को आंदोलनकारियों को सुबह 11 बजे परेड मैदान में एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी ने कहा कि पांच फरवरी को भारी संख्या में महिलाएं आंदोलन में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें