फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ के शतक से उतराखंड ने बनाए 355 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। चैंपियन विदर्भ के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबलेे के दूसरे दिन उत्तराखंड की पारी 355 रन पर सिमटी गई। मैच में सौरभ ने 108 रन, अवनीश सुधा ने 91 और वैभव पंवार के 67 रन की मदद से टीम उत्तराखंड 355 रन बनाने में सफल रही।
विज्ञापन

नागपुर स्थिम जमाथा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में बुधवार को उत्तराखंड ने छह विकेट पर 293 रन से आगे खेलना शुरू किया। मंगलवार के अविजित बल्लेबाज सौरभ रावत 60 रन और मंयक मिश्रा नाबाद एक रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि पहले ही सत्र में उत्तराखंड को सातवां झटका मयंक मिश्रा के रूप में लगा। इसके बाद निचले क्रम के सन्नी राणा ने सौरभ के साथ मिलकर 35 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 345 तक पहुंचा। इसी बीच सौरभ ने अपना शतक पूरा किया। 345 के स्कोर पर सौरभ रावत उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। सौरभ के आउट होते ही बाकी खिलाड़ी भी जल्द चलते बने। सन्नी ने 10, धनराज शर्मा ने 2 और दीपक धपोला 4 रन बना नाबाद लौटे। इसके बाद विदर्भ ने अपनी पहली पारी की शुरूआत की। ओपनर बल्लेबाज फैजल और रामास्वामी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इसी स्कोर पर फैजल को दीपक धपोला ने आउट कर दिया। फैजल 29 रन बनाकर आउट हुए। फैजल के आउट होने के बाद वसीम जाफर ने रामास्वामी के साथ मिलकर विदर्भ की पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना शतक पूरा किया। रामास्वामी 112 और वसीम जाफर 111 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें