फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे ‘जग के नाथ’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

द्रोणनगरी में सोमवार को भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति, विष्णु विहार की ओर से 19वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर समिति की ओर से आयोजित भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ परेड मैदान से होगा। रथयात्रा कनक चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, प्रिंस चौक होते हुए रोडवेज वर्कशॉप पर संपन्न होगी। परेड मैदान में रविवार को भगवान जगन्नाथ का रथ तैयार किया गया। मंदिर समिति के संस्थापक और मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं, मंदिर के ट्रस्टी अजय भटनागर ने बताया कि 14 से 20 जनवरी तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। रथयात्रा महोत्सव में मोक्ष योग केंद्र की ओर से महामंत्र पर योग की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें