ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। दून से अहमदाबाद आने-जाने के लिए यात्रियोें को अब ट्रेनों के भरोसे नहीं रहना होगा। दोनों प्रदेशों के बीच सीधी बस सेवा भी संचालित होगी। इस संबंध में दोनोें सरकारों के स्तर पर वार्ता हो चुकी है। 19 जनवरी को प्रस्तावित राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में अंतरराज्जीय परमिट दिए जाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा
उल्लेखनीय है कि गुजरात और महाराष्ट्र से हजारों तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आते हैं। लेकिन, इनके आने-जाने के लिए ट्रेन के अलावा अन्य विकल्प नहीं है। ऐसे में अब दोनों राज्य की सरकारों और परिवहन विभाग के अधिकारी इस बात पर सहमत हो गए हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन भी किया जाए। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक प्रस्तावित है, इसमें अंतरराज्जीय परमिट दिए जाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम को 100 से अधिक बसोें के परमिट देने का निर्णय लिया जाएगा।