फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित बेटी से ही राष्ट्र का विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से शाहपुर-कल्याणपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। जबकि नौनिहालों को अन्न प्रासन कराया गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने कहा कि गांव की प्रत्येक बेटी के शिक्षित होने से ही राष्ट्र का विकास संभव है। ग्रामीण बालिकाओं को समुचित शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक करना जरूरी है। ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी ग्रामीण समाज में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी है। ऐसे में ग्रामीण छात्राओं के हुनर का उपयोग राष्ट्र के विकास में नहीं हो पाता। शिक्षा की कमी के चलते बेटी अपने अधिकारों से अनभिज्ञ रहती है। कहा कि बेटी को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए शिक्षित करना जरूरी है। शिक्षित बेटी ही राष्ट्र की जिम्मेदार महिला बनेगी। इसके साथ ही महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य व उचित पोषण की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर विधु गुलाटी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम, मातृत्व योजना सहित सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लक्ष्मी चौहान, मीना बलूनी, ब्राह्मी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें