फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2018-19 की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक होंगे। आवेदन केंद्र सरकार के पोर्टल www.scholarships.gov.in पर किए जा सकते हैं। समाज कल्याण विभाग का दावा है कि 25 मार्च 2019 तक सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय की मुख्य वित्त नियंत्रक ने छात्रवृत्ति का शेड्यूल जारी किया है। पिछली बार आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स अगर इस बार भी पात्र हैं, तो उन्हें केवल नवीनीकरण की औपचारिकताएं पूरी करनीं होंगी। ऐसे स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र और आय प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। नए लोगों को आवेदन के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी करनीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें