फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल संघ के सचिव दें इस्तीफे की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलरों ने राज्य फुटबॉल संघ के सचिव अख्तर अली के इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कोड के मुताबिक फुटबॉल संघ के चुनाव में पारदर्शिता न बरतने पर तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
लैंसडौन चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को पूर्व साई फुटबॉल कोच व फुटबॉलर दयाल सिंह रावत ने मीडिया से कहा कि राज्य फुटबॉल संघ के सचिव अख्तर अली के इस्तीफे की बात सामने आई है। इस्तीफे की पूरी जानकारी राज्य ओलंपिक संघ प्रदेश खेल विभाग व फेडरेशन को लिखित में देने का प्रावधान है। इसके बावजूद इस्तीफे की जानकारी और कॉपी फेडरेशन को नहीं दी गई है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से राज्य फुटबॉल संघ को अपने नियंत्रण में लेकर चुनाव के माध्यम से कार्यकारिणी का गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदेश में स्पोर्ट्स कोड लागू हो गया है। इसके तहत कोई भी सरकारी अधिकारी खेल संघों में नहीं रह सकता। यहां बात खत्म हो जाती है। जो आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें नहीं जानता। मैं अपना इस्तीफा हर आदमी को भेजने के लिए बाध्य नहीं हूं।
-अख्तर अली, संयुक्त निदेशक, खेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें