फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचा विधायक और रिश्ते के साले का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

स्थानीय विधायक संजय गुप्ता और उनके रिश्ते के साले के बीच चल रहा विवाद कोतवाली पहुंच गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पर परेशान करने का आरोप लगाकर फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले उनके रिश्ते के साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधायक संजय गुप्ता और उनके रिश्ते के साले दीपक गुप्ता के बीच अंतर्कलह चली आ रही है। बृहस्पतिवार को दीपक ने फेसबुक पोस्ट में अपनी पत्नी का लिखा पत्र डालकर प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी थी। पत्र में लिखा गया था कि विधायक उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। विधायक पर ठेकेदारी के कार्य को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया था। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र की राजनीति में खलबली मच गई थी। इसी बीच बृहस्पतिवार देर शाम मामला लक्सर कोतवाली पहुंच गया। विधायक समर्थकों ने दीपक गुप्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक लंबे समय से विधायक के नाम से ठेकेदारी के कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि दीपक गुप्ता अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम कर रहे थे, जिससे विधायक की छवि खराब हो हुई। इसकी जानकारी होने पर नगर विधायक संजय गुप्ता ने अधिकारियों से किसी के भी दबाव में काम न करने को कहा था। आरोप है कि इसी से नाराज होकर दीपक ने विधायक के खिलाफ यह पोस्ट डाली। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने वालों ने आकाश, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामकुमार वर्मा, आयूष गोयल, अंकुर वर्मा, निखिल अग्रवाल, मनीष गोयल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें