फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को विधायक से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शिक्षक संगठनों ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक प्रदीप बत्रा से गुहार लगाई है। संगठनों का कहना है कि जीपीएफ पंजिका, अंशदायी पेंशन योजना पंजिकाएं आदि सालों से पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद अपूर्ण हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ रुड़की के पदाधिकारियों ने विधायक प्रदीप बत्रा से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यालयों में पर्याप्त स्टाफ होने के बाजवूद समय से जीपीएफ पंजिका, अंशदायी पेंशन योजना पंजिकाएं आदि को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। रिटायर हो चुके शिक्षकों की पेंशन नहीं बन पा रही है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। पदाधिकारियों का कहना था कि इस बाबत एक साल से अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पदाधिकारियों ने शिक्षकों के समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग विधायक से की है। इस पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह जल्द ही मामले को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से वार्ता करेंगे। इस दौरान मनमोहन शर्मा, पंकज विश्रोई, राजेंद्र सैनी, मनोज धीमान, अरुण शर्मा, पवन सैनी, असद, दीपक गुप्ता, शलभ जैन, हेमंत ध्यानी, पूरण यादव, संजय शर्मा, किशोर जुयाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें