ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मिशन फिट इंडिया के अंतर्गत देश के नौजवानों को फिट रहने को संदेश देने निकला उत्तराखंड के पांच सदस्यीय पर्वतरोहण दल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दल ने केवल 13 दिनों में 6000 मीटर के ऊपर की पांच चोटियों पर तिरंगा लहराया है।
बड़ोवाला निवासी मेजर रजनीश जोशी के नेतृत्व में निकली टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम चंद्र, मेजर अनुराग शाह, सुबेदार, राम बहादुर मल्ल, मनजीत रावत शामिल थे। अमूमन 6000 मीटर की एक चोटी फतह करने में कम से कम 10 से 15 दिन लगते हैं, लेकिन रजनीश की टीम ने 6000 मीटर के ऊपर की पांचों चोटियों पर महज 13 दिनों में पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तराखंड के इन नौजवानों की इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।