फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से मिले जूनियर हाइस्कूल शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने शनिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की सभी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आफिसर्स हॉस्टल में हुई। इस दौराम शिक्षक नेताओं ने लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। इसके बाद शिक्षकों ने 17140 वेतन विसंगति के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई के बाबत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात की। इसके अलावा 14 नवंबर 2016 से जूनियर विद्यालयों का पृथक संचालन यथावत लागू करने और त्रिस्तरीय काडर शिक्षकों पर भी लागू करने की मांग रखी। मुलाकात करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा, कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, मीडिया प्रभारी विपिन मेहता समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें