किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए...
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बाबा बालकनाथ आयोजन समिति की ओर से शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला में 13वीं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों ने गणेश पूजन कर किया। जिसमें दिल्ली से पधारे अमरजीत सिंह व यमुनानगर के गौरव भारद्वाज, देहरादून से सोनिया आनंद रावत, गाजियाबाद से पधारे हरचरण मस्ताना व मनोज देवल ने जोगी के दर पे कर सजदा... तेरी आनी जानी मुक जाये... भोले की बारात चली गज बज के.... किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, जुवा पे राधा राधा नाम हो जाए... पर भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरमीत जायसवाल, जितेंद्र कुकरेजा, महेंद्र बाबा, भूपेंद्र चड्डा, राकेश मल्होत्रा, राजीव तनेजा, पंकज कुकरेजा, मनोज नागपाल आदि मौजूद रहे।