फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम और व्यवस्थाओं को देखकर अफगान टीम खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी के रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और वहां की सुविधाओं को देखकर अफगानिस्तान की टीम गदगद हो गई है। शनिवार को टीम मैनेजर, बल्लेबाजी कोच और कप्तान ने मैदान और स्टेडियम की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम और मैदान की सुविधाओं को बेहतरीन बताते हुए जमकर तारीफ की।
शनिवार को अफगानिस्तान टीम के मैनेजर निसार, बशीर, बल्लेबाजी कोच उमेश पटवाल और कप्तान मोहम्मद असगर स्टैनिकजई ने रायपुर स्टेडियम की व्यवस्थाएं देखीं। मैदान के मुख्य संचालन अधिकारी नीरज गुप्ता और संचालन कर रही कंपनी आईएल एंड एफएस के उपाध्यक्ष शशिधर ने उन्हें स्टेडियम का भ्रमण कराया। उन्होंने पिच और मैदान को देखा और आपस में समीक्षा की। साथ ही पवेलियन, प्लेयर्स एरिया, प्लेयर्स लाउंज, जिम, किट रूम, डायनिंग एरिया, ड्रेसिंग रूम और लॉकर रूम भी देखा। टीम मैनेजर और कप्तान व्यवस्थाओं से खासे खुश दिखे। उन्होंने कहा कि आयरलैंड समेत कई अन्य देशों में जहां उन्होंने खेला, वहां इस तरह की व्यवस्थाएं और सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

टीम के अन्य सदस्यों ने पूरा दिन होटल रिजेंटा में आराम किया। होटल के सेल्स मैनेजर यासिर अराफात ने बताया कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने पूरा दिन होटल में ही बिताया। शाम के समय कुछ खिलाड़ियों ने होटल परिसर का ही भ्रमण किया।
--
पौड़ी के उमेश संवार रहे बल्लेबाजी
अफगानिस्तान टीम के मुख्य बल्लेबाजी कोच उमेश पटवाल मूलत: पौड़ी के हैं। उनका परिवार काफी समय पूर्व मुंबई चला गया था। उन्होंने वहीं से क्रिकेट करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह अफगानिस्तान चले गए। वहां उन्होंने कोचिंग शुरू की। पिछले काफी समय से वह अफगान टीम के मुख्य बल्लेबाजी कोच हैं।
विज्ञापन

...................
टीम चयन को हुए ट्रायल
उत्तराखंड की टीम 22 और 24 मई को अफगानिस्तान की टीम के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं, एक और दो जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेले जाने का भी प्रस्ताव है। टीम चयन के लिए शनिवार को तनुष्क क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल हुए। अमित पांडे ने बताया कि गोल्ड कप के लिए उत्तराखंड की जो टीम चुनी जा रही है, उसमें से ही अभ्यास मैच की टीम चुनी जाएगी। सीएयू अभ्यास मैच के लिए टीम का चयन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें