फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे सूर्याक्ष, जिंगपॉल, प्रशांत और हेमंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचे सूर्याक्ष, जिंगपॉल, प्रशांत और हेमंत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांचवीं भुवनेश्वरी देवी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक वर्ग में सूर्याक्ष रावत, जिंगपॉल, प्रशांत और हेमंत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं अंडर-15 बालिका एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अनुष्का जुयाल ने पलक मनराल को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में अंडर-13 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रशांत राणा ने ऋषभ रावत को 21-12, जिंगपॉल ने जय को 21-9, सूर्याक्ष रावत ने शशांक राणा को 21-10 और हेमंत ने वेदांश नेगी को 21-12 से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अंडर-13 बालक युगल वर्ग में ईशान व वेदांश ने जिंगपॉल व ऋषभ की जोड़ी को 21-10, सार्थक व सक्षम ने मीत व अबीर की जोड़ी को 21-11 और सूर्याक्ष व अभय की जोड़ी ने अजय व राहुल की जोड़ी को 21-12 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 बालक एकल वर्ग में प्रशांत राणा ने तरुण पंत को 21-18, अमित ने राहुल को 21-15, फरदीन ने उदय को 21-5, आहान ने देवांश को 21-10, अनिरुद्ध बिष्ट ने तरुण भट्ट को 21-15, कनिष्क ने लक्ष्य को 21-19 से शिकस्त दी। वहीं अंडर-15 बालिका एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अनुष्का जुयाल ने पलक मनराल को सीधे सेटों में 21-10 और 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें