फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप आने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित जगह तलाशें

विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप आने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित जगह तलाशें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सिविल डिफेंस दून की पोस्ट-2 की ओर से गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहस्त्रधारा रोड में बुधवार को आपदा प्रबंधन पर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव की जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान असिस्टेंट डिप्टी कमाडेंट जनरल/उप नियंत्रक सिविल डिफेंस कोर सीएस बौंठियाल ने छात्रों को बताया कि उत्तराखंड आपदा और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। आपदा के समय पूर्व में मिलीं जानकारियां जानमाल की सुरक्षा में अहम होती हैं। भूकंप के समय घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षित जगह तलाश कर अपने आप को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट वार्डन विनोद यादव ने कहा कि वार्ड के सभी स्कूलों में छात्रों को आपदा राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेक्टर वार्डन राजीव बिष्ट ने आपदा से पूर्व और आपदा के बाद राहत और बचाव संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य भावना उपमन्यु, नीलू शर्मा, हिमांशी, एसपी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें