फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कंपनी में समायोजित होंगे 284 सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई कंपनी में समायोजित होंगे 284 सफाईकर्मी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
एजेंसी के जरिये डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे 284 सफाई कर्मियों को चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी में समायोजित किया जाएगा। इस सप्ताह नगर निगम और कंपनी के बीच अनुबंध होने की संभावना है। कंपनी पीपीपी मोड में जून से में कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर देगी।
वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने अब चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी को जिम्मेदारी दी है। अभी तक यह काम भार्गव एजेंसी कर रही थी। अनुबंध समाप्त होने पर इस एजेंसी के जरिये रखे गए 284 सफाई कर्मचारियों को निकाले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा है कि इन कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्हें चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में हर महीने करीब 50 लाख रुपये खर्च करता है। इसके सापेक्ष उसे हर महीने करीब 9-12 लाख रुपये ही मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए कूड़ा कलेक्शन का कार्य पीपीपी मोड में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के वाहन कंपनी को होंगे हैंडओवर
नगर आयुक्त ने बताया कि अनुबंध के बाद कूड़ा उठाने में लगे नगर निगम के वाहन चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के सुपुर्द किए जाएंगे। निगम के पास वर्तमान में छोटे-बड़े करीब 120 वाहन हैं, जिसमें से 70 ठीक हालत में हैं, जबकि अन्य पुराने और जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें