फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में पांच फु ट के नंन्हे हनुमान जी के होंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की ओर से परम पूजनीय महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य शनिवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में पांच फुट के हनुमान जी के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सेवा दल की एक बैठक हुई। सेवादार संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा में झांसी की रानी, शंख पर घूमते हनुमान, पृथ्वी पर हनुमान जी का स्वरूप, चित्रगुप्त भगवान आदि की झांकियां शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 200 स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री बालाजी महाराज का भव्य डोला होगा। छप्पन भोग स्वरूप दर्शन 10000 से भी अधिक फूलों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवतपुर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, शशिकांत सिंगल, अनुराग गुप्ता ,अनुराग गोयल, राजकुमार गुप्ता, आदि श्रद्धालुओं सेवादार उपस्थित थे ।
विज्ञापन

............................
शोभायात्रा के समय डायवर्ट रहेगा रूट
देहरादून। बालाजी महाराज की शोभायात्रा के समय चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने शोभायात्रा को देखते हुए रूट डायवर्ट शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

यातायात कार्यालय की ओर से बताया गया कि शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से पंजाब भूसा कट के पास से यू टर्न लेने से पहले चौपहिया वाहनों को निरंजनपुर मंडी और तिपहिया वाहनों को कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा। सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगी। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पार करने पर सभी स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। शोभायात्रा चकराता रोड आने पर साथ-साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा। शोभायात्रा का अगला हिस्सा लक्खीबाग चौकी के पास पहुंचने पर बीच-बीच में यातायात को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें