फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर सजकर तैयार, नवरात्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र आज से, मंदिर सजकर तैयार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मंदिरों में देवी शक्ति के जयकारों के साथ रविवार से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा। मंदिरों में माता का दरबार सजकर तैयार हो चुका है। शनिवार को शाम होते ही शहर के मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। नवरात्र में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रविवार को शुभ मुहूर्त पर घट स्थापना की जाएगी। इस बार मंदिर समितियों का नवरात्र नारी शक्ति को समर्पित रहेगा। इन नवरात्र में नारी शक्ति का सम्मान भी किया जाएगा।
टपकेश्वर मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं को बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रमुख तीर्थों के जल से भरा 501 लीटर का भव्य कलश स्थापित किया जाएगा। जिसके नीचे शक्ति पीठों की मिट्टी से हरियाली बोयी जाएगी। नवरात्र में देवी शक्ति से विश्व शांति और देश के चहुंमुखी विकास कामना की जाएगी।
विज्ञापन

पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि इस बार का नवरात्र बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को समर्पित होगा। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। इससे पहले माता का गंगाजल से स्नान किया जाएगा। जिसके बाद माता को लाल चोला अर्पण किया जाएगा। इसी के साथ ही दुर्गा सप्तमी के पाठ का शुभारंभ होगा और माता की अखंड ज्योत जलाई जाएगी। वहीं आचार्य कृष्ण प्रसाद ने बताया कि नवरात्र के लिए मंदिर परिसर में स्थित माता का दरबार भव्य रूप से सजाया गया है। नवरात्र में रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार आठ दिनों के नवरात्र
इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक होने के कारण नवरात्र आठ दिन में ही संपन्न हो जाएंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। 25 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। उस दिन हवन, भोग भंडारा और ज्योति ज्वाला का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें