फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल की आबरू कलियों की हया है औरत...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को लाडपुर में कवयित्री राजेश कुमारी ‘राज’ के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियों और शायरों ने महिलाओं की शान में एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश की।
विज्ञापन

वरिष्ठ शायर नदीम बरनी ने फूल की आबरू कलियों की हया है औरत, शायरा/कवयित्री राजेश कुमारी ‘राज’ ने वो मेरी खामोशियों को हां में हां समझा किया, इक जमीं मुझको व खुद को आसमां समझा किया, कवयित्री डॉली डबराल ने इश्क की राह पर जब चले यारा, महेश्वरी कनेरी जी ने दूर देश बेटा मेरा सुनाकर खूब दाद बटोरी। इसके अलावा गोष्ठी में साधना शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मुनीश सक्सेना, शादाब अली, कुसुम कनौजिया, डॉ. प्रभा, संजीव शर्मा, वीरेंद्र डंगवाल, जसवीर सिंह हलधर, सतीश सक्सेना, डॉली डबराल ,पवन शर्मा, शिव मोहन, महेश्वरी कनेरी ,संगीता शाह, मनु मनस्वी, विमला भंडारी आदि ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें