फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी के खाते से उड़ाए चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

साइबर क्रिमिनलों ने एक अधिकारी के बैंक खाते से तीन दिन में चार लाख रुपये की रकम उड़ा दी। मोबाइल खराब होने के कारण अधिकारी को अलर्ट मैसेज भी नहीं मिल सका। एटीएम कार्ड अधिकारी के पास होने के कारण एटीएम क्लोनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के भागीरथी एनक्लेव निवासी संजय सिंह के अनुसार सैलरी खाते के दो एटीएम कार्ड हैं। एक एटीएम खुद रखते हैं और दूसरा पत्नी सुमन के पास रहता है। 24 और 27 फरवरी को उनके द्वारा 40-40 हजार रुपये निकाले गए। इसी बीच 28 फरवरी से लेकर तीन मार्च के बीच उनके खाते से कई किश्तों में चार लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। इस बीच मोबाइल खराब होने के कारण खाते से रकम निकलने का एसएमएस नहीं मिल सका। चार मार्च को मिनी स्टेटमेंट निकालने पर रकम निकलने की जानकारी हुई। संजय सिंह का कहना है कि दोनों एटीएम कार्ड उनके पास हैं। ऐसे में एटीएम क्लोनिंग की बात सामने आ रही है। बता दें कि पिछले साल भी साइबर क्रिमिनलों ने एटीएम क्लोनिंग कर 120 खातों से लाखों की रकम उड़ा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें