फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलौना गांव में 82 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जागृति फाउंडेशन, पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जागृति फाउंडेसन परिसर, सिनौला गांव, मालसी में आयोजित रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान मानवता की पहचान और हमारा सामाजिक दायित्व है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए, ताकि ब्लड बैंकों में ब्लड की उपलब्धता बनी रहे और जरूरतमंदों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.ऋ चा मित्तल ने कहा कि वैज्ञानिक अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाए हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करे।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि रक्तदान से हर साल लाखों जरूरतमंदों की जान बचाई जाती है, लेकिन यह भी सत्य है कि समय पर रक्त नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोगों की असमय मौत हो रही है। रक्तदान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही हृदय रोग और रक्तचाप की संभावना भी कम हो जाती है। जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीत कोहली ने कहा कि किसी की जिंदगी जब केवल रक्तदान पर ही टिकी हो तो रक्तदान जीवनदान बन जाता है। लिहाजा इसे महादान भी कहा जाता है।
--
अनिल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
98वीं बार रक्तदान करने वाले यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा को शिविर में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया। वहीं, 55वीं बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी संदीप पटवाल को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद अनिल वर्मा और संदीप पटवाल ने कहा कि कई बार रक्तदान के बावजूद उन्हें कभी किसी तरह की कोई कमजोरी महसूस नहीं हुई। रक्तदान कर जो तरह की खुशी मिलती है, उसे बयां नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

--
शिविर में इनका रहा सहयोग
शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर अमित चंद्रा, मोहित चावला, संरक्षक एवं अधिवक्ता अंजना साहनी, नवीन शुक्ला, अरुण रावत, लेखनी सेमवाल, परवेज, नेहा अग्रवाल, जागृति फाउंडेशन से भूपेश सिंह, मानस घिल्डियाल, मिहिर, पीआरएसआई से मनोज, विकास कुमार, ऋचा मित्तल, अनिल वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें