फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला निवासी 25 वर्षीय युवती ने तहरीर में बताया कि रेलवे रोड निवासी कृष्णा उर्फ हन्नी ने शादी का झांसा उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवती ने बीती एक फरवरी को एसएसपी निवेदिता कुकरेती को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसमें उसने आरोपी कृष्णा कुमार उर्फ हन्नी पर शादी का झांसा देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और 3 जून 2017 को वैष्णो देवी मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ करने, गर्भवती होने पर शादी से मुकरने की बात कही थी। गौरतलब है कि युवती ने बीते माह 24 जनवरी को ऋषिकेश पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। बावजूद पुलिस ने लिखित कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते युवती को कार्रवाई के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें