फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन सेठी बनी आईएमए की अध्यक्ष आईएमए देहरादून की ओर से समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा देहरादून की ओर से राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह में डॉ. सुमन सेठी को एसोसिएशन की अध्यक्ष, डॉ. जेएस हंसपाल को सचिव व डॉ. पुनीत ओहरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुमन सेठी ने कहा कि क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट को वर्तमान मानकों के अनुरूप लागू किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो जाएंगी। ऐसे में बगैर संशोधन लागू नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा 50 बेड से कम के अस्पतालों को एक्ट के दायरे से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर अस्पतालों एवं क्लीनिकों के इन मानकों को पूरा कर पाना भी संभव नहीं है खासतौर पर पहाड़ के अस्पतालों में इसे लागू नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा नवनियुक्त अध्यक्ष ने डाक्टरों और मरीजों के हित में काम करने की बात कही। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने कहा कि क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट को लेकर आईएमए के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी। समारोह में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, पूर्व महानिदेशक डीएस रावत, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. डीडी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें