फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में चिह्नित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मसूरी में चिह्नित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। मसूरी में मैसानिक लॉज, जेपी बैंड और जेपी बैंक के आसपास की भूमि चयन की गई है। उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित पार्किंग स्थलों के लिए चयनित भूमि क्रय करने के लिए भूमि के स्वामियों बातचीत करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने मसूरी पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से कहा कि जो लोग सर्किल रेट पर अपनी भूमि बेचना चाहते हैं उनका प्रस्ताव प्राधिकरण को दिया जाए, ताकि पार्किंग जल्द से जल्द शुरू कराई जा सके। उपाध्यक्ष ने लाइब्रेरी चौक स्थित प्राधिकरण गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि एलआईसी का आफिस शिफ्ट होने के बाद उसे पार्किंग के लिए तैयार किया जाए। निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, अधिशासी अभियंता एचएस राणा, सहायक अभियंता एसएस रावत, सभासद जसवीर कौर, बीना पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
प्रेक्षागृह में बढ़ाई जाएगी सीटें
मसूरी। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह में सीटें बढ़ाए जाने को तीसरी पार्टी की राय ली जाएगी। कहा कि प्रेक्षागृह जनता की भावनाओं के अनुसार ही बनाया जाएगा। बता दें कि अभी तक प्रेक्षागृह में साढ़े चार सौ सीटों के बनाने का प्रावधान है। स्थानीय लोग इन्हें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने उपाध्यक्ष से प्रेक्षागृह में पंद्रह सौ सीटें बनाए जाने की मांग की। उपाध्यक्ष ने कहा कि शहीद स्थल का विस्तारीकरण शीघ्र पूरा किया जायेगा। विंटर कॉर्निवाल की वजह से इसका काम बीच में रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें