फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
निकायों के सीमा विस्तार और पंचायतों को जबरन मिलाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का कहना है कि पंचायतों का कार्यकाल करीब डेढ़ साल बाकी है। ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से पहले पंचायतों को खत्म नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे और जुलूस की शक्ल में एस्लेहॉल चौक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। मंत्री प्रसाद नैथानी ने आरोप लगाया कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर मनमानी कर रही है। सीमा विस्तार की आड़ में पंचायतों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि मौजूदा नगर निकायों की व्यवस्था बदहाल है। महानगर में 60 वार्ड नहीं संभल पा रहे हैं। ऐसे में 40 नए वार्ड जुड़ने से समस्याएं बढ़ेंगी। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, लाल चंद शर्मा, महेश जोशी, आरपी रतूड़ी, मथुरा दत्त जोशी, पंकज मेसोन, दीप बोरा, कमलेश रमन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें