फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बालक वॉलीबाल में स्पोर्टस कॉलेज देहरादून चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक वॉलीबाल में स्पोर्टस कॉलेज देहरादून चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में सैपिंयस स्कूल में चल रही 17वीं राज्य स्तरीय अंडर-21 यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले (बालक वर्ग) में महाराणा स्पोर्टस कॉलेज देहरादून ने हरिद्वार को हरा कर चैंपियनशिप जीत ली। बता दें बीते मंगलवार को खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल को हरा कर अल्मोड़ा चैंपियन बना था।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय अंडर-21 यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप के समापन मौके पर विजेता टीम और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया। चैंपियनशिप में कविता (बालिका वर्ग) और आशीष बेलवाल (बालक वर्ग) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर महावीर सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, सीताराम शर्मा, शांति वर्मा, रवि सपरा, आलोक विरमानी, रश्मि गोयल, मुकेश शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इसके पहले रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ महासू वंदना के साथ हुआ। स्वरांजलि संगीत विद्यालय के छात्रों ने शांति वर्मा के निर्देशन में कथक की प्रस्तुति दी। किशन निराला, गंभीर भारती, धर्मेंद्र परमार, राहुल वर्मा, रेखा खन्ना, सचिन वर्मा, बारू निराला, ममता आर्य, विनिता चौहान ने जौनसारी संस्कृति पर आधारित गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। संचालन पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वराज सिंह चौहान और भीम सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, सचिन सेमवाल, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें