फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने 32 वर्षीय व्यक्ति को बनाया शिकार
विज्ञापन

-- खांड गांव पुलिया के पास जंगल से मिला शव
-- नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस ने युवक की पहचान के प्रयास किए तेज
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। रायवाला-हरिद्वार नेशनल हाइवे किनारे खांड गांव पुलिया के समीप जंगल में गुलदार ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को अपना निवाला बना दिया। गुलदार ने व्यक्ति के गले में पंजे मारे थे जबकि एक पांव का 30 प्रतिशत हिस्सा खा गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसे रायवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के शरीर पर पुलिस को गुलदार के पंजों और दांतों के निशान मिले हैं। पुलिस ने युवक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। शव का पंचनामा भर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।
पार्क के मोतीचूर रेंज अधिकारी विकास रावत के मुताबिक मंगलवार सुबह खांड गांव से स्थानीय लोग रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। उन्हें नेेशनल हाईवे किनारे खांड गांव पुलिया के समीप कुछ पंजों के निशान मिले, जिसकी जानकारी उन्होंने वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पंजों के आधार पर जब छानबीन शुरू की तो सड़क से करीब 50 मीटर अंदर जंगल से युवक का लहू लुहान शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बाबत रायवाला पुलिस को सूचित कर वनकर्मियों ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने समीपवर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी युवक की शिनाख्त के भरसक प्रयास करने में जुटी है। एसआई रायचंद पुरसोड़ा ने बताया की शव के गले और पैरों में गुलदार के हमले के निशान मिले हैं। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। मृतक के कपड़ों की तलाशी में पहचान संबंधी कोई कागज बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें