फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के पिता को छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर झाल के पास स्थित भूमानंद अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के पिता को बाल संरक्षण आयोग की टीम ने अस्पताल से डिस्चार्ज कराते हुए देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को किशोरी ने बाल संरक्षण आयोग पहंच कर शिकायत की थी। किशोरी ने उसके पिता को जबरदस्ती अस्पताल में रखने और तीमारदारों से डेढ़ लाख रुपये की रकम की मांग करने का आरोप लगाया। यही नहीं दुष्कर्म के मामले में फैसले के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

बीते दिनों भूमानंद अस्पताल में भर्ती मरीज की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि पीड़िता के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए अस्पताल प्रशासन रुपये की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल की ओर से समझौता कराने का दबाव भी बनाया जा रहा था। सोमवार को पीड़ित किशोरी ने देहरादून बाल संरक्षण आयोग पहुंच कर अपनेे साथ हुई घटना बता कर सहायता की मांग की थी ।
मंगलवार को आयोग की टीम हरिद्वार पहुंची। आयोग के सदस्य शैलेंद्र और शारदा त्रिपाठी ने हरिद्वार पहुंचकर जिलाधिकारी दीपक रावत ने मुलाकात की। जिसके बाद टीम भूमानंद अस्पताल पहुंची। मरीज के इलाज में लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए मरीज को तत्काल देहरादून भिजवा दिया गया। टीम के साथ मौजूद दीपक सूर्य ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित के पिता को अस्पताल से रिलीज करवाकर देहरादून के दून अस्पताल में भिजवा दिया गया है। उधर अस्पताल प्रबंधक ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें