फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर (ब्यूरो)। नगर के पूल्ड हाउस कालोनी में दिन-दहाड़े चोर सहायक कोषाधिकारी विजय सिंह रावत के कमरे का ताला तोड़कर चारों ने लाखों के सोने के जेवरात चुरा लिए। चोरों में मात्र बीस मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सहायक कोषाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनकी पत्नी शकुंतला देवी किसी काम के लिए बाजार गई और बीस मिनट बाद लौट आई। इस बीच चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे की अलमारी के दो लॉकर तोड़कर सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, हाथों के कंगन और नथ चुरा ले गए। चोरी किए गए जेवरातों की कीमत करीब चार लाख होगी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पीड़ित परिवार की सूचना पर मौके पर जाकर छानबीन की गई है। शीघ्र चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें