फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भाजपा प्रवक्ता के नाम से मैसेज भेजकर साइबर ठगों महिला से ने 90 हजार ठगे, मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Dec 2022 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़ित विशाल गुप्ता ने बताया कि गत दो दिसंबर को उनके फेसबुक मैसेंजर में डॉ. देवेंद्र भसीन बीजेपी प्रवक्ता के नाम से मैसेज आया। उसमें देवेंद्र भसीन की ही फोटो लगाई हुई थी। इसलिए उन्होंने विश्वास कर लिया। ठगों ने मैसेज कर गूगल पे का नंबर मांगा। 
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रवक्ता डॉ. देवेंद्र भसीन के नाम से साइबर ठगों ने महिला से 90 हजार रुपये ठग लिए। महिला के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया था, जिस पर डीपी में डॉ. भसीन की फोटो लगी थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल गुप्ता निवासी सरस्वती मार्ग ने शिकायत की है। गत दो दिसंबर को उनके फेसबुक मैसेंजर में डॉ. देवेंद्र भसीन बीजेपी प्रवक्ता के नाम से मैसेज आया। उसमें देवेंद्र भसीन की ही फोटो लगाई हुई थी। इसलिए उन्होंने विश्वास कर लिया। ठगों ने मैसेज कर गूगल पे का नंबर मांगा। कहा गया कि आर्मी का कोई मित्र है वह खाते में बीस हजार रुपये ट्रांसफर करेगा।

ये भी पढ़ें... Draupadi Murmu: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, विशेष उपलब्धि पाने वाली महिलाओं से मिलीं राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल गुप्ता ने पत्नी का नंबर भेज दिया। फोन करने वाले ने अपना नाम कुलदीप बताया और झांसे में लेकर पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पत्नी ने विश्वास कर कहने के मुताबिक कर दिया। इस दौरान फोन डिस्कनेक्ट नहीं करने को कहा गया। इसके बाद 20 हजार रुपये खाते में डालने को कहा गया। इस तरह आरोपियों ने 90 हजार रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें