फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन का सौदा कर हड़प लिए 90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIतीन जालसाजों ने मिलकर नोएडा के एक व्यक्ति को पहले बेची गई जमीन का सौदा कर दिया। इस सौदे में कुल 90 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि तीनों आरोपी पीड़ित को धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iएसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 56 निवासी कपिल मलिक ने शिकायत की। बताया कि किशन पाल सिंह उर्फ केपी सिंह निवासी मिट्ठी बेहड़ी ने विधौली स्थित जमीन दिखाकर उनके व पिता के नाम पर रजिस्ट्री की। रजिस्ट्री कराने में केपी सिंह का बेटा आशीष और एक अन्य योगेंद्र विद्यार्थी निवासी प्रेमनगर माफी शामिल रहा। बाद में पीड़ित को पता लगा कि आरोपी पहले ही उक्त जमीन का काफी भाग बेच चुके हैं। पीड़ित पक्ष को जमीन पर कब्जा नहीं मिला। उन्होंने रुपये वापस मांगें, लेकिन आरोपियों ने वह भी नहीं लौटाए। आरोप है कि अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। प्रेमनगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें