II
परिवहन विभाग की ओर से खटारा विक्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
I
I राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे खटारा विक्रम वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर 86 विक्रम वाहनों के चालान काटे। साथ ही नौ विक्रम वाहनों को सीज किया गया है। इसके विरोध में विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने आरीटीओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है।
I
Iइस पर आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि पूर्व में विक्रम वाहनों को संचालन से बाहर कर मैजिक वाहन खरीदने के निर्देश दिए थे। इस पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। बावजूद इसके विक्रम स्वामी नए वाहन खरीदने को तैयार नहीं हैं। चूंकि विक्रम खटारा हो चुके हैं। इससे वे प्रदूषण की भी वजह बन रहे हैं। इसके दृष्टिगत अब इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
I
I
I
Iदेहरादून के एआरटीओ प्रवर्तन राजेंद्र विराटिया ने बताया कि शहर के क्लेमेंटटाउन, घंटाघर, प्रेमनगर, आईएसबीटी, रिस्पना, सहस्त्रधारा, राजपुर और परेड ग्राउंड आदि क्षेत्रों में परिवहन विभाग की चार टीमों को लगाया गया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस दौरान टीम में एमडी पपनोई, मुकेश भट्ट, श्वेता रैथाड़ और अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।
I
I150 सदस्य पहुंचे आरटीओ कार्यालयसमिति के सचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि शहर में वर्षों से विक्रम वाहनों का संचालन हो रहा है। लेकिन परिवहन विभाग की ओर से नए वाहन खरीदने को लेकर जारी दिशा निर्देशों से विक्रम स्वामियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इसके विरोध में संगठन के करीब 150 सदस्य आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी मांगों को रखा है।I